युवा महिला को भुखमरी से मौत देने की पहली घटना, जानने वालों का दिल दहला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 1 April 2019

युवा महिला को भुखमरी से मौत देने की पहली घटना, जानने वालों का दिल दहला

तमिलनाडु ब्यूरो से डॉक्टर आर.बी. चौधरी
चेन्नई (तमिलनाडु)। “गॉड्स ओन कंट्री” अर्थात देवस्थली के रूप में चर्चित केरल राज्य का “ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स” अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ऊपर है। केरल के कोल्लम स्थित पूयपल्ली में एक युवा महिला को भुखमरी से मार देने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृत महिला का शरीर एक कंकाल के रूप में बदल गया था। इस महिला को मारने के लिए निरंतर भोजन -पानी से विमुक्त कर दहेज की मांग की जा रही थी। मृत महिला तुषारा के दो बच्चे भी हैं जो सुरक्षित हैं।

 

बताया जा रहा है कि केरल के कोल्लम में दहेज के लिए अपने पति और सास द्वारा जबरन भुखमरी का शिकार बनाई गई महिला तुषारा (27) अब इस दुनिया में नहीं रही। उसकी बड़े ही यातना पूर्ण ढंग से जान ले ली गई। तुषारा के मरने के पहले उसके घर वालों ने बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल कराया था जहां उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार मृत्यु के समय तुसारा का कुल वजन 20 किलोग्राम पाया गया। उसके शरीर पर सिर्फ कंकाल शेष थे। शरीर पर मांस की अनुपस्थिति में चमड़ी हड्डियों के बीच में सिमट गई थी। यह मामला प्रकाश में आते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है। तुषारा की शादी 2013 हुई थी और शादी में उसकी मां विजयलक्ष्मी ने यथासंभव सोने के गहने और नगदी दिए किन्तु अतिरिक्त पैसों की बात उसके पति के परिवार वालों से निरंतर जारी थी।

पुलिस के अनुसार तुषारा के पति चंदूलाल और उनकी मां गीतालाल को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तुषारा के मौत का कारण है उसपर लगातार यातना। हालांकि, पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद की पूरे मामले की गहराई का पता चलेगा। तुषारा की मां विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच सालों से उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उन लोगों को पिछले एक साल तक उनसे मिलने की इजाजत नहीं थी। उन्हें अपने बेटी के ऊपर भीषण यातना की पूरी आशंका थी किंतु रिश्ते खराब होने के डर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की।

स्थानीय लोगों के माध्यम से यह भी जानकारी प्रकाश में आई है कि तुषारा का पति और उसके मां बाप तांत्रिक क्रियाकलापों से जुड़े हुए थे। वहां पर इस प्रकार के लोगों का आना जाना अक्सर बना रहता था। बताया जाता है कि वहां पर एक बड़ा मंदिर भी स्थापित है। तुषारा को एक विशेष प्रकार का चीनी और कच्चे चावल से बना सूप जैसा पेय दिया जाता था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad