बछरावां/रायबरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 मई को हुए हाई वोल्टेज घटनाक्रम में रायबरेली सदर से विधायक अदिती सिंह पर प्राणघातक हमला व जिला पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट के मामले में शामिल अभियुक्तों में से दस अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया और अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि, रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विगत 14 मई को लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूआ टोल प्लाजा से लेकर रायबरेली शहर तक जबरदस्त तांडव काटा गया। टोल प्लाजा पर सशस्त्र बदमाशों ने जिला पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट की वहीं हरचंदपुर के पास सदर विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हमला कर उनकी तीन गाड़ियां पलटा दी गई जिनमें जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी गंभीर रूप से घायल व विधायक अदिती सिंह घायल हो गई। बछरावां व हरचंदपुर थानों में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह सहित उनके भाइयों तथा साथियों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे कायम कराए गए थे।
बछरावां पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आज सुबह लगभग 8:00 बजे फॉर्चूनर गाड़ी से थाना क्षेत्र के चुरुआ गांव के पास से लखनऊ भागने की फिराक में घटना में शामिल भूपेंद्र सिंह पुत्र रामकुमार सिंह निवासी देवपुर पोस्ट जोगापुर थाना खीरों जनपद रायबरेली, योगेश सिंह उर्फ छोटू पुत्र देवी प्रकाश सिंह निवासी कुम्हौरा थाना लालगंज जनपद रायबरेली, शैलेंद्र सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी पुरे तेजू सिंह का पुरवा मजरे बरगदहा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली, अन्नू सिंह उर्फ कृष्ण बहादुर सिंह पुत्र राम राज सिंह निवासी रणगांव थाना लालगंज जनपद रायबरेली, केशव सिंह उर्फ गुरिंदे पुत्र स्वर्गीय राम राज सिंह निवासी रणगांव थाना लालगंज जनपद रायबरेली, भूपेंद्र सिंह उर्फ रिशु सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह निवासी दीपेमऊ थाना लालगंज जनपद रायबरेली, बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह निवासी वभनपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली, निर्भय प्रताप सिंह पुत्र कालिका शरण सिंह निवासी आफताब नगर कस्बा डलमऊ डलमऊ जनपद रायबरेली, शैलेंद्र सोनी पुत्र श्री दुर्गा चरण सोनी निवासी महेश नगर कस्बा लालगंज थाना लालगंज जनपद रायबरेली, अरविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय बद्री सिंह निवासी छोटी केसरिया पोस्ट बतौरा थाना फुरसतगंज अमेठी को मय गाड़ी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को बछरावां थाने में जिला पंचायत सदस्य केसन लाल लोधी के साथ मारपीट व अपहरण के दर्ज मुकदमें 311/19 धारा 147, 148, 307, 323, 427, 364, 506 आईपीसी के तहत जेल भेज दिया गया है। इस दौरान हरचंदपुर, शिवगढ़, लालगंज की पुलिस फोर्स के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मौजूद रही। सभी गिरफ्तार दसों अभियुक्तों को पुलिस के लॉकअप वाहन से जेल ले जाया गया है। कोतवाल रवेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की जा रही है शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Post Top Ad
Thursday, 16 May 2019
Home
tarunmitra
विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमले व जिला पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट के मामले में 10 अभियुक्त गिरफ्तार
विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमले व जिला पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट के मामले में 10 अभियुक्त गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment