अमेरिका में फिर गोलीबारी, ‘असंतुष्‍ट’ कर्मचारी ने ली 12 की जान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 31 May 2019

अमेरिका में फिर गोलीबारी, ‘असंतुष्‍ट’ कर्मचारी ने ली 12 की जान

नई दिल्ली: अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में भीषण गोलीबारी हुई है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। राज्‍य के वर्जीनिया बीच शहर में म्‍यूनिसिपल सेंटर की इमारत के भीतर हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें 6 अन्‍य घायल हो गए। वर्जीनिया सरकार के सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी करने वाला शख्‍स असंतुष्‍ट कर्मचारी बताया जा रहा है। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर जन सुविधा कर्मचारी था। वह किन्‍हीं कारणों से असंतुष्‍ट बताया जा रहा है, जिसके कारण उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अंधाधुंध गोली चला रहे शख्‍स को मार गिराया। मेयर बॉबी डायर ने इसे वर्जीनिया बीच के इतिहास में सबसे ‘त्रासदीपूर्ण’ दिन बताया है।

इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्‍होंने लोगों को गोली लगने के बाद एक-एक कर गिरते देखा। हर तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। गोलीबारी शुक्रवार को ऐसे वक्‍त में हुई जबकि अपने काम के सिलसिले में लोगों का म्‍यूनिसपल सेंटर आना-जाना जारी था। कुछ लोगों ने अपने डेस्‍क के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में बंदूक नियंत्रण की मांग जोर पकड़ सकती है। यहां लोगों के लिए बंदूक हासिल करना और साथ में रखना सामान्‍य बात हो गई है, जिसके कारण स्‍कूलों में भी अक्‍सर गोलबारी की खबरें आती रही हैं। इस संबंध में वर्जीनिया बीच के उप मेयर जेम्‍स वुड ने कहा कि लोग सार्वजनिक इमारतों में तो बंदूक लेकर जा सकते हैं, पर स्‍कूलों में कोर्ट में इसकी अनुमति नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad