नई दिल्ली। शेयर मार्केट में एक्जिट पोल से पहले जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। एक्जिट पोल कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स आज सेंसेक्स 537.29 अंक उछलकर 37,930.77 तथा एनएसई निफ्टी 150.05 अंक चढ़कर 11,407.15 के स्तर पर बंद हुआ। आज ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी नजर आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस के शेयर चढ़े।
आज सुबह सेंसेक्स की मजबूत शुरुआत रही। बैंकिंग, आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में मजबूती के बीच सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 181 अंक चढ़ा और निफ्टी एक बार फिर 11,300 के स्तर को पार कर गया। 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 181.98 अंक यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 37,575.46 अंक पर पहुंच गया।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 45.20 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 11,302.30 अंक पर पहुंच गया।
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज सुबह कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन कुछ समय बाद शेयर मार्केट लाल निशान पर आ गया। सेंसेक्स 278.60 अंक चढ़कर 37,393.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 100.10 अंक की बढ़त के साथ 11,257.10 के लेवल पर बंद हुआ।
Post Top Ad
Friday, 17 May 2019
एक्जिट पोल से पहले सेंसेक्स में 537 अंकों जबरदस्त उछाल, निफ्टी 11407 अंकों पर बंद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment