बिलग्राम,हरदोई -बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 7 लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम भी लगा दिया।काफी मशक्कत के बाद एसडीएम व पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बतातें चलें कि गुलाब बाड़ी चुंगी के पास कन्नौज की ओर जा रही तेज गति से ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। जिससे ट्रैक्टर सवार अनिल पुत्र खुसीराम निवासी हरपालपुर की मौत हो गयी व 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में अनिल की मौत हो गयी ,वहीं निशु 10 पुत्री सर्वेश कुमार बघियारी थाना माधौगंज,सुनीता 40 पत्नी राम शंकर ग्राम म्युरा थाना बिलग्राम,जयदेवी 60 पत्नी छोटे लाल निवासी बघियारी थाना माधौगंज,गोविंद 17 पुत्र खुसीराम निवासी हरपालपुर,छोटे लाल 32 पुत्र मैकू निवासी हरपालपुर,कनहैया लाल 27 पुत्र राम भजन ग्राम बघियारी थाना माधौगंज व कल्पना 8 पुत्र कनहैया ग्राम बघियारी थाना माधौगंज घायल हो गए।
Post Top Ad
Friday, 17 May 2019
हरदोई- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी,एक मृत 7 घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment