फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हादसा, आधा दर्जन मजदूर झुलसे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 15 May 2019

फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हादसा, आधा दर्जन मजदूर झुलसे

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक फैक्टरी में सिलेंडर फटने से हुए हादसे में तकरीबन आधा दर्जन मजदूर झुलस गए। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां छह मजदूरों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं झुलसे के परिजन घटना की सूचना पर फैक्टरी की तरफ दौड़ पड़े।

थाना नई मंडी कोतवाली स्थित एक फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे दस से भी ज्यादा मजदूर इस हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस हो गए। अन्य कर्मचारियों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली वहीं फैक्ट्री में राहत व बचाव कार्य जारी है। बताया गया कि झुलसे लोगों के परिजनों में हादसे की सूचना पर कोहराम मच गया। कई कर्मचारियों के परिजन फैक्टरी पहुंचे तो अन्य मेरठ रेफर किए गए घायलों का हाल जानने के लिए मेरठ पहुंचे हैं। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। यहां फैक्टरी में कार्यरत एक कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि सुबह के समय सभी मजदूर काम कर रहे थे। सिलेंडर की वॉल खोलते हुए अचानक आग लग गई। इससे दस कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फैक्टरी में हजारों की संख्या में सिलेंडर थे, यदि आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी में हिंदुस्तान की बड़ी पेट्रोलियम कंपनी के नए गैस सिलेंडरों का निर्माण व उनकी रिपेयरिंग होता है। बुधवार को भी फैक्टरी में खाली सिलेंडरों की रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad