लखनऊ। राजधानी में एक युवक की संदिग्ध हालात में होटल की छत से गिरा मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात वह होटल की छत पर लेटा था। अगले दिन मंगलवार तड़के उसका शव होटल के नीचे सड़क पर पड़ा मिला। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। स्थानीय लाेगों ने शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
दरअसल, मूलरूप से बाराबंकी के बड्डूपुर गांव निवासी मनीराम का बेटा रामसजीवन (25) महानगर के एक निजी होटल में मजदूरी करता था। इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक, मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी था। आशंका है कि छत से गिरने से चोटें आईं हैं, मामले की जांच की जा रही है। इलाके में लगे कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व घरवालों की तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई होगी।

No comments:
Post a Comment