जीवन में हैं तनाव तो इस तरह करें अपने तनाव को कम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 18 May 2019

जीवन में हैं तनाव तो इस तरह करें अपने तनाव को कम

परिवार के साथ हमारा रिश्ता तब और गहरा होता है, जब हम एक-दूसरे की मन की सुनते हैं, कहते हैं। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन है जब साथ में क्वालिटी टाइम, फन टाइम बिताया जाए। जानिए, बिजी शेड्यूल होने के बाद भी किस तरह परिवार के लिए, अपनों के लिए वक्त निकालें।

जरा याद कीजिए कि अपने पूरे परिवार के साथ आप छुट्टियां बिताने कब गई थीं? कब आपका पूरा परिवार एक साथ था? कब फैमिली मेंबर्स के साथ बैठकर खूब गपशप की थी? ये सब बातें आपके लिए ही नहीं ज्यादातर लोगों के लिए व्यस्त जीवनशैली में कर पाना मुमकिन नहीं है। भले ही इस बारे में हमारे पैरेंट्स, बच्चे कुछ बोलते नहीं लेकिन मन से वे यही चाहते हैं कि हम उनके साथ समय बिताएं। ऐसे में आपको भी उनके मन की बात समझनी चाहिए। एक बार परिवार के साथ सुकून भरे, फुर्सत भरे पल बिताकर देखिए, आप अंदर से खुशी महसूस करेंगी।

तलाशें फुर्सत के पल अपनों के साथ फुर्सत के पल बड़ी मुश्किल से मिल पाते हैं लेकिन जब मिलते हैं तो बहुत सुकून देते हैं। लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों में इतना उलझे रहते हैं कि अपनों से बात ही नहीं कर पाते। मन की कह नहीं पाते, सुन नहीं पाते। इस तरह फुर्सत के, सुकून के पलों को खो देते हैं। ऐसा न हो, इसके लिए समय-समय पर वैकेशन प्लान करें। परिवार के साथ घूमना, नई जगहों को देखना और खूब सारी मस्ती करने का मौका कभी न चूकें। जब भी मौका मिले फुर्सत के पलों को अपनी मुट्ठी में कैद कर लें और परिवार के साथ समय बिताएं। फुर्सत के ये पल प्यारी याद बनकर ताउम्र आपके साथ रहेंगे और जब भी याद आएंगे,आपको खुशी देंगे।

करें खूब गपशप
हम अपनी व्यस्त जीवनशैली में इतना बंध गए हैं कि अपने परिवार को उतना समय भी नहीं दे पाते, जो देना चाहिए। ऐसे में जब भी वक्त मिले, चाहे वह कुछ घंटे ही क्यों न हो, अपने परिवार के सदस्यों के साथ गपशप करें। मन की बातें उनसे साझा कीजिए। ऐसा होने पर आपके अपनों को भी खुशी मिलेगी। साथ में करें भोजन बिजी शेड्यूल की वजह से परिवार के साथ फुर्सत के, सुकून के पल नहीं मिल रहे हैं तो परेशान न हों। दिन में कम से कम एक वक्त की डाइट (ब्रेकफास्ट, लंच हो या डिनर) सबके साथ करें। डिनर टेबल पर खाने के साथ दिन भर की बातें सबके साथ साझा करें। ऐसा करने से परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और भोजन करने का आनंद भी दोगुना हो जाएगा।

परिवार का साथ तनाव होगा दूर
आज के दौर में तनाव हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि तनाव में ऐसे लोगों के साथ रहिए, जिनका साथ आप को खुश रखे, जिनके साथ दिल की बात करने में हिचक न हो। ये सारी बातें परिवार और अपनों के साथ ही मुमकिन है। आप अपने काम का तनाव, जिंदगी की टेंशन सभी को भूलकर, बेफिक्र होकर अपने परिवार के साथ का आनंद लें। जब आपके परिवार के सदस्यों की हंसी में आपकी हंसी भी शामिल हो जाएगी तो सारा तनाव अपने आप गायब हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad