घर में घुसकर चोरी कर महिला के साथ चोरी कर रहे दो युवक गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 7 May 2019

घर में घुसकर चोरी कर महिला के साथ चोरी कर रहे दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में तेजी से बढ़ रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में महिलाओं की भी अहम् भूमिका है। इस बात का पता मड़ियांव थाना क्षेत्र में हुई एक घर में चोरी के दौरान पता चला। दरअसल यहां घर के मालिक ने चोरों की आहट सुनकर जब शोर मचाया तो चोरों ने महिला को सारा सामान देकर भगा दिया। लेकिन खुद स्थानीय लोगों के जाल में फंस गए। स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र की है। यहां फैजुल्लागंज दाउदनगर के निवासी मुकेश बाजपेई पुत्र बृजलाल बाजपेई ने थाना मड़ियाॅंव पर सूचना दिया कि सोमवार को वह अपने परिवार के साथ घर का दरवाजा बंद करके घर से बाहर गये हुए थे, थोड़ी देर में उसने अपने मकान पर वापस लौटकर आया तो उसे शक हुआ कि घर के अन्दर कोई मौजूद है। इस पर पीड़ित के शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर आ गये और पीड़ित ने लोगो की मदद से मकान की छत पर जाकर सीढ़ियों से नीचे उतरकर देखा तो 2 व्यक्ति उसके के मकान में घुसकर चोरी कर रहे थे।

पीड़ित ने चोरों को स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों के साथ एक महिला भी थी, जिनको इन दोनो व्यक्तियों ने नकदी व जेवरात चुराकर दे दिया था, जिनको वह महिला लेकर चली गयी। पकड़े गये व्यक्तियों से जब उनका नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम फैसल पुत्र मुन्ना निवासी नौबस्ता थाना मड़ियाॅंव दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम चांदबाबू पुत्र पप्पू निवासी रामलीला ग्राउन्ड नौबस्ता मड़ियाॅंव बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad