भारी भोजन की जगह उच्च कैलोरी वाले आहार का करें सेवन
लखनऊ। मोटापे से बचने के लिए भारी भोजन के बजाय उच्च कैलोरी वाले आहार का सेवन करना चाहिए। एंटीबायोटिक दवाओं के संपर्क में रहने वाला व्यक्ति भी इसका शिकार हो रहा है। सभी रोग मानव की आंतों से ही शुरू होते हैं। यह जानकारी पीजीआई के डॉ. उदय सी. घोषाल ने आज सरोजनीनगर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने ब्रेन डेथ, स्ट्रोक और सेरब्रिल पाल्सी जैसे विभिन्न न्यूरो से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि एक स्ट्रोक रोगी को 6 घंटे के भीतर उचित ऑक्सीजन प्रदान करके व रक्त की आपूर्ति को बढ़ा कर बचा सकते हैं। मानव मस्तष्कि में ऑक्सीजन और रक्त की कमी अक्सर स्ट्रोक और सेरब्रिल पाल्सी का मुख्य कारण बनती है।
डॉ. तिवारी ने अपने अनुभवों से जुड़े कुछ वीडियो भी दिखाए। इस अवसर पर कॉलेज के अपर निदेशक डॉ. वीबी सिंह, डीन राजीव जोहरी, उप निदेशक आदित्य सिंह व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment