किसानों के विरुद्ध है भाजपा की नीतियां : प्रियंका       | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 16 May 2019

किसानों के विरुद्ध है भाजपा की नीतियां : प्रियंका      

 

 महराजगंज 16 मई ।। भाजपा की नीतियां किसानों, नौजवानों एवं गरीबों के खिलाफ हैं। भाजपा को किसी भी तरह सत्ता चाहिए चाहे कोई भी मापदंड अपनाना पड़े। पीएम मोदी कहते हैं कि केंद्र की सरकार मजबूत है , लेकिन यहां मगरूर सरकार है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को दोपहर पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में नगर के जीएसवीएस इंटर कालेज में जनसभा करने पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुलवामा के शहीद पंकज त्रिपाठी की धरती है। यहां उपस्थित होना गर्व की बात है। प्रदेश में 25 सालों से दूसरे दलों का शासन है। मैं गांव-गांव जाती हूं जहाँ विकास की हकीकत पता चल रही है। भाजपा के सारे प्रचार, दावे व योजनाएं खोखली दिखी। जब केंद्र व प्रदेश में एक ही दल की सरकार रहती है तो विकास होता है, लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ। कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, कुछ नहीं हुआ। गन्ना किसान बदहाल हैं। किसान बीमा योजना से किसानों को नहीं मोदी के उद्योगपति मित्रों का फायदा होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad