गोण्डा। मामूली सी कहासुनी पर मंगलवार की रात कोतवाली देहात क्षेत्र के खोराहंसा में दबंगों ने एक युवक को जिंदा फूंक दिया। युवक को जलता देख आसपास मौजूद लोग उसे बचाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मामला बढ़ते ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत निवासी विष्णु कुमार गोस्वामी जमुनियाबाग अपने पिता रामगिरी को लेने गया था। वहीं गोण्डा फैजाबाद रोड पर किनारे लगे नल पर वह पानी पीने लगा। तभी कुछ दबंग वहां पहुंचे और युवक पर पेट्रोल डालकर जिन्दा फूंक दिया। पुलिस ने बताया कि युवक के बयान पर हमलावरों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जाती है। घटना के कारणों की जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
Post Top Ad
Tuesday, 14 May 2019
गोंडा में दबंगों ने युवक पर पेट्रोल डाल जिंदा फूंका, गंभीर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment