लखनऊ। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एम.एल.सी. हाजी सिराज मेंहदी ने भाजपा नेत्री साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोंडसे को देशभक्त कहे जाने पर तीव्र आलोचना करते हुए कड़ी निन्दा की है। उन्होने मांग की है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोंडसे को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने वाली प्रज्ञा ठाकुर पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए।
मेंहदी ने कहा कि भारत ही नहीं अपितु पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरणा ले रहा है और सत्य, अहिंसा के बल पर उनके द्वारा भारत को आजादी दिलाने में आजादी के आन्दोलन में किये गये अमूल्य योगदान को विश्व मंच पर सराहा जाता है। गांधी जी द्वारा देश की आजादी के आन्दोलन में किये गये महान योगदान और संघर्षों का ही परिणाम रहा कि भारत देश को ब्रितानिया हुकूमत से मुक्ति मिली। आजादी के आन्दोलन के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी के मातृ संगठन आरएसएस के लोग आन्दोलनकारियों की मुखबिरी करते रहे और अंग्रेजों की मदद में लगे रहे। आरएसएस के प्रमुख कार्यकर्ता रहे नाथूराम गोंडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की गोली मारकर हत्या करके गांधी जी द्वारा आन्दोलन के दौरान पोषित प्रजातान्त्रिक मूल्यों और आदर्शों की भी हत्या करने का प्रयास किया।
मेंहदी ने कहा कि अभी बहुत दिन नहीं बीते हैं जब अलीगढ़ में हिन्दू महासभा के नेता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले में गोली माकर पुतला दहन किया और गोंडसे जिन्दाबाद के नारे लगाकर बापू को अपमानित करने का प्रयास किया था और प्रदेश में भाजपा की आदित्यनाथ सरकार ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। जिसकी पूरे देश में निन्दा हुई थी।
मेंहदी ने कहा कि आज प्रज्ञा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की देश विरोधी मंशा को उजागर कर दिया है। भारत देश की जनता गांधी जी का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है, प्रज्ञा ठाकुर के बयान की जितनी भी निन्दा की जाय कम है। भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री और प्रज्ञा ठाकुर को अपने इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
Post Top Ad
Thursday, 16 May 2019
प्रज्ञा ठाकुर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए : कांग्रेस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment