सोने की चमक फीकी, चांदी लुढ़की, जानिए क्या है आज का भाव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 15 May 2019

सोने की चमक फीकी, चांदी लुढ़की, जानिए क्या है आज का भाव

नई दिल्‍ली। सुस्‍त मांग के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्‍ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 135 रुपये घटकर 33,260 रुपये रही। औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की तरफ से लिवाली कम होने की वजह से चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई और यह 38,200 रुपये के स्‍तर पर बंद हुई।
दूसरी तरफ, अमेरिका और चीन के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की संभावनाओं से वैश्विक स्‍तर पर बाजार की धारणाएं मजबूत हुईं। विश्‍लेषकों के अनुसार, इस कारण निवेशकों ने सोना-चांदी जैसे निवेश के सुरक्षित विकल्‍पों की जगह इक्विटी में ज्‍यादा दिलचस्‍पी दिखाई।
दिल्‍ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 135 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई और यह क्रमश: 33,260 रुपये और 33,090 रुपये रही। मंगलवार को सोने की कीमतों में 377 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad