मेष राशिफल— आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे व्यक्तियों से मिलन-मुलाकात की सम्भावना रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक शक्ति से स्फूर्ति का अहसास होगा। व्यवसाय में लाभ मिलने की सम्भावना बनेगी या लाभ मिलेगा।
वृषभ राशिफल— आज के दिन आपकी शारीरिक एवं मानसिक शान्ति बरकरार रहेगी। समाज में मान-सम्मान तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक कृत्यों, परोपकार, देवभक्ति तथा दान-धर्म आदि प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक लाभ के साथ भाग्यवर्धन के सुअवसर भी प्राप्त होंगे।
मिथुन राशिफल— आज के दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए समय प्रतिकूल है। कानूनी मामलों, झूठे इल्जाम और उसके परिणामों पर योग्य विचार करके ही निर्णय लें। जीवनसाथी से मतभेद और संबंधियों से तनावपूर्ण संबंध रहेंगे। रोग आदि स्थिति पर ध्यान दें।
कर्क राशिफल— आज के दिन आपको शारीरिक एवं मानसिक शान्ति रहेगी। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। व्यावसायिक लाभ एवं इच्छित स्थान पर स्थानांतरण, सरकारी लेन-देन में लाभ, व्यापार एवं वाणिज्य में लाभ होगा। कई स्त्रोतों से धनलाभ का योग बनेगा।
सिंह राशिफल— आज के दिन सौभाग्य में वृद्धि होने से आंतरिक आनन्द होगा। आपको पारिवारिक जीवन से खुशहाली प्राप्त होगी। नए व्यक्तियों से दोस्ती और उनके द्वारा खुशी एवं आनन्द मिलेगा। पुराने रोग में राहत रहेगी तथा शत्रु पर प्रभाव बना रहेगा।
कन्या राशिफल— आज के दिन आप मानसिक चिन्ता के आविर्भाव को काबू में रखें। यात्रा या वाहन चलाने में पूरी सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची पर ध्यान रखें। अयोग्य सलाह-सूचन से बचने का प्रयास करें। कष्टदायक परिस्थितियों में अपना योग्य निर्णय लें।
तुला राशिफल— आज आप मानसिक असंतुलन एवं परेशानी में मन को स्थिर रखें। आप अपने से शक्तिशाली लोगों से शत्रुता से बचें। पारिवारिक अशान्ति एवं अस्थिर चित्त में योजनाओं या अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों को आखरी अंजाम ना दें।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आर्थिक लाभ व व्यवसाय में धन का आविर्भाव होगा। व्यक्तिगत बातचीत और व्यवहार में भावनात्मक वातावरण की अनुभूति होगी। कार्य में सफलता मिलने से आत्मिवश्वास बढ़ेगा। मित्रों से जान-पहचान एवं परिवारजनों से साथ-सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल— आज नए उद्योगों में असफलता मिलने का योग हो सकता है, नए कार्यों को आज स्थगित करें। आज अत्यधिक काम के कारण थकावट की शिकायत होगी। विवाद, अनचाहे खर्चे, बिन बात संबंधियों से शत्रुता और पाप कार्यों की प्रवृत्ति से बचें।
मकर राशिफल— आज आपको जन-व्यवहार में सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात और बड़े-बुजुर्गों तक उच्चस्तरीय लोगों से संबंध मधुर रहेंगे। नए रोगों से मुक्ति एवं पुराने रोगों में राहत मिलेगी। प्राचीन साहित्य, रहस्यमय विधाओं आदि में अभिरुचि रहेगी। भोग-विलास की वस्तुएं एवं संपत्ति सुख मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी।
कुम्भ राशिफल— आज आप शारीरिक तथा मानसिक प्रकार से पराधीनता का अनुभव महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। किसी के निजी कार्य या झगड़े में आपकी राय व विचार न दें। अपने अस्तित्व को ठेस लगने से मानसिक अशान्ति रहेगी।
मीन राशिफल— आज मानसिक एवं शारीरिक प्रकार से मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने से आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। आपके संतान पक्ष से भी शान्ति बनी रहेगी। यदि कोई महत्व की बातचीत संतान से करना चाहते हैं तो सफलता की प्राप्ति होगी। उत्तम, रुचिकर तथा स्वादिष्ट भोजन से संतुष्ट होंगे।

No comments:
Post a Comment