छुप कर भी नही बच पाया सलमान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 27 June 2019

छुप कर भी नही बच पाया सलमान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

*चौकी के चंद कदम की दूरी पर बदमाश वारदात को दे रहे थे अंजाम गोलियों की आवाज व् महिला की चीख पुकार से भी नही पहुंची चौकी की पुलिस*

बीती रात्रि लगभग 9 बजे स्कर्पियो सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम—-
वर्ष भर पहले पिता इबरार की भी बदमाशो ने गोली मारकर की हत्त्या—-
महिला बच्ची के साथ डॉक्टर के यहाँ से लौट रहा था मृतक —
तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपराधियो की कर रही तलाश—

सुल्तानपुर— बीती रात्रि को लगभग 9 बज रहे थे चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर एक युवक महिला व् बच्ची को लेकर मदद की गुहार लगा रहा था ,लेकिन न तो पुलिस सुनी, न तो लोग और असलहे से लैस बदमाशो ने युवक को गोली मारकर यह कहते हुए चलते बने की ले लिया अपना बदला ।

क्या था मामला—-,
नगर के लोलेपुर निवासी सलमान उर्फ़ चाँद बाबू मोटर साइकिल से महिला व् बच्ची के साथ डॉक्टर के यहाँ से घर जा रहा था कि दीवानी चौराहे पर पीछे से स्कॉर्पियो सवार असलहे से लैस बदमाशो ने सलमान की गाड़ी में टक्कर मार दिया सलमान नजाकत को भाँप गया और वह नगर पालिका के जलकल के कम्पाउंड में जान बचाने के लिये भगा और छुप गया लेकिन आये बदमाशो ने जलकल में छुपे सलमान को ढूढ कर सर में गोली मार दी महिला चिल्लाती रही लेकिन कोई नही सुना और गोली लगने से सलमान उर्फ़ चाँद बाबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

महिला ने लगाया पुलिस पर आरोप—–
महिला चिल्ला चिल्ला कर पुलिस पर आरोप लगा रही है वह कह रही है मदद के लिये हम चिल्लाते रहे लेकिन कोई नही आया , महिला यह भी कह रही थी कि पास में ही सीताकुंड चौकी है वह भी नही पहुंचे यह लोग मिले हुए है।
बहरहाल सीताकुंड चौकी की दीवाल जलकल कंपाउंड दोनों सटे हुय है महिला के चिल्लाने व् गोली की आवाज पर पुलिस का न पहुँचना अपने आप में सवाल तो खड़ा ही करता है ।

घण्टो बाद पहुंची पुलिस—-
घंटो महिला चिल्ला चिल्ला कर मदद की गोहर लगा रही थी कोई महिला की मदद के लिये सामने नही आया महिला ने अपने सम्बन्धियो को किसी तरह सूचना दी तो लोगो ने कोतवाली नगर व् सम्बन्धित चौकी को सूचना दिया लेकिन फिर भी पुलिस नही पहुंची कुछ देर बाद जब शाहगंज चौकी की पुलिस पहुंची तो पुलिस कप्तान हिमांशू कुमार भी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्मार्टम के लिये भेज दिया।

साल भर पहले पिता की भी हुई थी हत्त्या—–
वर्ष 2017 में मृतक सलमान के पिता इबरार की भी बदमाशो ने गोली मारकर हत्त्या कर दिया था इबरार नगर पालिका परिषद में टैक्स कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे सुबह वह घर से निकल कर ऑफिस जा रहे थे कि जैसे ही वह पान की दुकान के पास रुके वैसे ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर इबरार को मौत के घाट उतार दिया था ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad