तांबे की अंगुठी उंगली में पहनने से होते हैं ये अचूक फायदे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 16 June 2019

तांबे की अंगुठी उंगली में पहनने से होते हैं ये अचूक फायदे

हर धातु की अपनी विशेषता होती है। यह ग्रहदोष तो शांत करती ही है, स्वास्‍थ्य लाभ भी पहुंचाती है। ऐसी ही एक चमत्कारी धातु है तांबा। तांबे की अंगूठी या छल्ला धारण करने से मंगल व सूर्य ग्रह शांत होते हैं। तांबा वास्तुदोष दूर करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी औषधि का काम करता है। उंगली में तांबे की अंगुठी पहनने से होते हैं ये 5 फायदे...ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, धातुओं और ग्रहों का धनिष्ठ संबंध है। यदि ग्रह विपरीत हो, तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर होता है। शुभ-अशुभ फल के पीछे भी यही ग्रह कारक होते हैं। ग्रह संबंधी धातु धारण करने से यह शांत हो जाते हैं। 

धातुओं में तांबा शुद्ध व शांत धातु मानी गई है। इसका संबंध मंगल व सूर्य से है। यदि सूर्य या मंगल कमजोर हो, तो तांबे की अंगूठी या छल्ला धारण करने से लाभ होता है। इसे धारण करने से असर जल्द ही दिखने लगता है। 

तांबे का संबंध सूर्य से होता है और सूर्य को यश और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। तांबे की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को समाज में पद-प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति भी होती है। यह मनुष्य की प्रसिद्धि को बढ़ाने में भी सहायक होती है।

यदि कुंडली में सूर्य दोष हो, तो तांबे की अंगूठी को रिंग फिंगर में पहनना चाहिए। ज्योतिष शास्‍त्र कहता है कि यह धातु शांत प्रकृति की होती है और गर्मी दूर करती है। तांबा धारण करने से मन को शांति मिलती है। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad