हर असफल पुरूष के पीछे होती हैं ये गंदी आदतें, जो नहीं बढ़ने देती आगे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 27 June 2019

हर असफल पुरूष के पीछे होती हैं ये गंदी आदतें, जो नहीं बढ़ने देती आगे

व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगा रहता है परंतु ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर पाते हैं लेकिन ज्यादातर लोग अपने सपने को पूरा करने में नाकामयाब रहते हैं यानी वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं जो व्यक्ति सफल नहीं हो पाते, आखिर सफल ना होने की क्या वजह होती है? कभी आपने इस बारे में सोच विचार किया है दरअसल, हर असफल व्यक्ति के अंदर ऐसी कुछ आदतें होती है जिसकी वजह से उसको अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं होती है उसकी यही आदतें सफलता के मार्ग में बाधा उत्पन्न करती है इन आदतों की वजह से आप अपने जीवन में कभी नहीं सफल हो सकते हैं अगर आपके अंदर भी यह 5 आदतें मौजूद है तो आप जितनी जल्दी हो सके इन आदतों को छोड़ दीजिए तभी आप अपने जीवन में सफल हो पाएंगे।

आइए जानते हैं असफल व्यक्ति की 5 आदतों के बारे में

सुबह उठने के पश्चात भी बिस्तर ना छोड़ना

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह सुबह उठ जाते हैं परंतु उनका मन बिस्तर छोड़ने का बिल्कुल भी नहीं करता है सुबह उठने के बावजूद भी वह बिस्तर पर लेटे रहते हैं आपकी यही आदत आपको अपने जीवन में कामयाब नहीं बनने देती इसलिए जब आपकी आंख खुल जाती है तो आपको तुरंत बिस्तर छोड़ देना चाहिए यह सफल इंसान की निशानी होती है जो आंख खुलने के बाद भी बिस्तर को नहीं छोड़ते हैं वह इंसान असफल माना जाता है।

नींद खुलने के बाद सोशल मीडिया पर समय व्यर्थ करना

जो व्यक्ति सफल होता है वह सुबह उठने के बाद यही सोचता है कि आज कौन सा काम करना चाहिए परंतु जो व्यक्ति असफल होता है वह नींद से जागने के पश्चात तुरंत अपने लैपटॉप या मोबाइल में सोशल मीडिया पर अपना समय व्यर्थ करता है।

अपने आपको समय ना देना

जो व्यक्ति असफल होता है वह अपने आपको बिल्कुल भी समय नहीं देता है और ना ही वह अपने स्वास्थ्य और शरीर का ध्यान रखता है असफल व्यक्ति रोजाना व्यायाम नहीं करता है और ना ही अपने दिमाग को तेज करने के लिए कोई किताब पढ़ता है असफल व्यक्ति के अंदर एक ऐसी भी आदत होती है कि वह बिना ब्रश किए सुबह चाय पी लेता है आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अच्छा स्वास्थ्य और तेज दिमाग मनुष्य को कामयाब बनाता है।

टाइम टेबल के हिसाब से ना चलना

जो व्यक्ति असफल होता है उसकी दिनचर्या का कोई भी टाइम टेबल नहीं होता है असफल व्यक्ति कभी 9:00 बजे उठता है तो कभी 10:00 बजे उठता है असफल व्यक्ति का टाइम टेबल रोजाना एक जैसा नहीं रहता है और ना ही वह टाइम के अनुसार चलता है।

धन की बर्बादी करना

इस दुनिया का एक यही नियम है कि पैसे से ही पैसा बनाया जा सकता है परंतु जो व्यक्ति असफल होता है उसके हाथ में सैलेरी या मुनाफा आते ही वह उसको तुरंत खर्च कर देता है वह नए कपड़े नई गाड़ी या मोबाइल खरीदने में ही सारा पैसा खराब कर देता है परंतु जो व्यक्ति सफल होता है वह अपने हाथ में आए पैसे को कहीं निवेश करने और बचत करने के बारे में सोचता है जिसकी वजह से वह कुछ ही दिनों में अमीर लोगों में शामिल हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad