अगर सपने में देखा है इस तरह का घर तो नौकरी-व्यापार में होने वाली है जबरदस्त तरक्की | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 30 June 2019

अगर सपने में देखा है इस तरह का घर तो नौकरी-व्यापार में होने वाली है जबरदस्त तरक्की

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर एक सपने का विशेष अर्थ होता है। सपने में घर देखना भी एक ऐसा सपना है जिसका खास महत्व माना जाता है। लोग कई बार सपने में घर देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में घर देखने का फल इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में घर कैसा था। सपने में सजा हुआ घर देखना अशुभ सपना माना जाता है।

सपने में सजा हुआ घर देखना भविष्य में होने वाले हानि की ओर इशारा करता है। वहीं सपने में खंडहर घर देखना शुभ संकेत देने वाला माना गया है। सपने में खंडहर घर देखना भविष्य में मिलने वाली संपत्ति का सूचक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में बनता हुआ घर देखता है तो ऐसा सपना भी शुभ संकेतक माना जाता है। सपने में यदि आप घर बनता हुआ देखते हैं तो यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको किसी भी चीज में प्रसिद्धि मिलने वाली है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में घर बनता हुआ देखना शुभ संकेत देने वाला माना जाता है। सपने में घर बनता हुआ देखना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी खूब तरक्की होने वाली है। ऐसा सपना व्यापार का बड़े फायदे और नौकरी में प्रमोशन के भी संकेत देते हैं। इसके अलावा यह सपना प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की भी पूर्व सूचना देता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad