मोदी रांची में और अमित शाह रोहतक में थोड़ी देर में करेंगे योग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 20 June 2019

मोदी रांची में और अमित शाह रोहतक में थोड़ी देर में करेंगे योग

नई दिल्ली। आज 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में 35 हजार से अधिक लोगों के साथ योग करने वाले हैं। प्रभात तारा मैदान में योग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में यहां पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पीएम दिल्ली से विशेष विमान से गुरुवार रात रांची पहुंचे। और राजभवन मे रात्रि विश्राम किया। पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया। यह दिवस 2015 से मनाया जा रहा है। इस साल 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ (योगा फॉर हार्ट) रखा गया है।

कार्यक्रम स्थल पर योग करने वालों के लिए सुबह 3 बजे से सुबह 5 बजे तक पहुंचने का समय रखा गया। रांची में योग स्थल पर प्रवेश करने के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। योग शिविर में आने वालों के लिए मुफ्त बस सेवा मध्य रात्रि से शुरू की गई। योग कार्यक्रम में शरीक होने के लिए 35 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के लिए 10 हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।

योग कार्यक्रम
देश ही नहीं विदेशों में भी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़ी संख्या में लोग योग कर रहे हैं। भारतीय दूतावास ने जनकपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन जानकी मंदिर में किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी राजपथ पर योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नजफगढ़ में लोगों के साथ योग करेंगे।

योग गुरु बाबा रामदेव महाराष्ट्र के नांदेड़ में लोगों को योगासन करा रहे हैं। उनके साथ योग कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी शामिल हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग योग कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के एटीएस लोहितपुर में आईटीबीपी के जवान अपने घोड़ों एवं श्वानों के साथ योग करते हुए। देश के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य आदमी से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी-बड़ी हस्तियां आज योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग करेंगे।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में योग गोरु बाबा रामदेव लोगों को योग कराएंगे। इस योग कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस हिस्सा ले रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे हैं। योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना के बैटल एक्स डिवीजन के डेजर्ट चार्जर ब्रिगेड ने “Yoga in Dunes” इवेंट का आयोजन किया।

रांची में कार्यक्रम स्थल पर पीने के लिए पानी, अस्थायी शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ के साथ लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। 400 अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई। 200 से ज्यादा पेयजल केंद्र बनाए गए। 100 के पानी के टैंकर लगाए गए हैं और आठ मेडिकल रिस्पांस टीमों एवं 21 एंबुलेंस की तैनाती की गई।

सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई। जिला बल, झारखंड सशस्त्र बल और त्वरित कार्यबल के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात किए गए। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई। हर जांच बिंदू पर 6-7 डीएफएमजी लगाए गए। पार्किंग एरिया में भी जवान तैनात किए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad