शुगर फ्री खजूर के रोल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 27 June 2019

शुगर फ्री खजूर के रोल

सामग्री :
500 ग्राम पिंड खजूर, 1 कटोरी सिंकी और पिसी हुई तिल, दो बड़े चम्मच ताजी मलाई, 1 कप काजू, बादाम, पिस्ते की कतरन तथा थोड़ी-सी खसखस।
विधि :
सबसे पहले पिंड की गुठली निकालकर टुकड़े-टुकड़े कर लें। अब कड़ाही में मलाई गरम करके उसमें पिं डखजूर के टुकड़े डालें व हिलाती रहें।
पिंड खजूर गल जाने पर उसमें पिसी हुई तिल, मेवे की कतरन डालकर गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को एक थाली में लेकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 बड़े-बड़े बना लें। अब एक थाली में थोड़ी-सी खसखस फैला दें। फिर बने हुए रोल को खसखस पर लपेटें और एक प्लास्टिक शीट में लपेटकर फ्रिज में रख दें।
2-3 घंटे बाद बाहर निकाल कर शीट हटा दें व चाकू से मनचाहे आकार में पीसेस काट लें। यह खाने में लाजवाब और कई दिनों तक खराब नहीं होती है। साथ ही मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad