फेस स्क्रब से चेहरे को अच्छी तरह मल कर साफ करने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा से संबंधित बीमारी भी नहीं होती है। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी तरह से चेहरे की सफाई करना आवश्यक है। यह पुरुषों के लिए भी उतना ही आवश्यक है, जितना महिलाओं के लिए। फेस स्क्रब से होने वाले फायदे इस प्रकार हैं।
1.अपनी विशेषताओं के कारण फेस स्क्रब वास्तव में चेहरे पर शेष जमी हुई मैल को गहराई से साफ कर देता है ।
2.पुरुषों के लिए बना अच्छा स्क्रब शेविंग करने में भी मदद करता है। अक्सर पुरुष शेविंग के दुष्प्रभाव से परेशान रहते हैं। फेस स्क्रब के इस्तेमाल से अंडर स्किन बालों और रेजर की समस्या भी दूर हो जाती है।
3.फेस स्क्रब में दूसरे क्लींजर्स से अलग कुछ सूक्ष्म कण होते हैं, जो चेहरे को गहराई से साफ करते हैं। इसके इस्तेमाल से आप चेहरे पर सॉफ्टनैस फील करते हैं।
4.मुंहासे खत्म करने के लिए फेस स्क्रब एक प्रभावी उपाय है। इसके इस्तेमाल से मुंहासे जल्द खत्म हो जाते हैं और चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है।
5. नियमित रूप से फेस स्क्रब के इस्तेमाल से युवा दिखने में मदद मिलती है। आंखों के नीचे के काले घेरे और चेहरे की महीन रेखाएं खत्म हो जाती हैं।
सावधानी बरतें
इसमें मौजूद गहराई से सफाई करने वाले सूक्ष्म कण और उत्पाद रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए इसे सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

No comments:
Post a Comment