2 जुलाई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 1 July 2019

2 जुलाई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज सुख एवं आनन्द का वातावरण पुरे दिन रहेगा। पारिवारिक तालमेल में एकता रहने से विरोधी पक्ष अधिक निर्बलता महसूस करेगा। आपका मानसिक वातावरण प्रफुल्लित तथा शान्ति के साथ बीतेगा। सारा दिन भाग्योदय एवं आतंरिक ऊर्जा के साथ बीतेगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन कार्य में मन नहीं लगने से जरूरी कार्य को आज ना करें, निराशा सा मन रहेगा। आप मानसिक अनेक यातनाओं का सामना करने की हिम्मत रखें। आर्थिक स्थिति पर योग्य ध्यान नहीं रखा गया तो धन का अपव्यय होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा एवं तंदुरुस्ती का अनुभव पुरे दिन बना रहेगा। पूरा दिन आपकी इच्छानुसार गुजरेगा। आप की मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने से अधिक सुगमता भी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से मान-सम्मान एवं आर्थिक लाभ भी रहेगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन व्यापार-वाणिज्य में उत्साह के साथ आय बढ़ाने में उत्सुकता रहेगी। दिन आपको अपने अधिकारों, इच्छित कार्यों में सफलता व यश प्रदान कराने वाला होगा। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहकार मिलेगा। यदि कोई शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल— आज के दिन यदि आप धार्मिक या परोपकारीय कर्म के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पूरा मौका मिलेगा। सत्कर्म एवं सार्वजनिक कार्यों में आपकी अभिरुचि अधिक ही रहेगी। आप अपनी प्रतिष्ठा, कीर्ति में वृद्धि प्राप्ति हेतु समय अधिक व्यतीत करेंगे।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप बिना कारण वाद-विवाद से हो सके उतना दूर ही रहें। छोटी-मोटी दुर्घटना या मानसिक तकलीफ देने वाले स्थिति को पहचान कर ही निर्णय लें। मानसिक परेशानियों में स्वास्थ्य बनाए रखना थोड़ा मुश्किल सा प्रतीत होगा।

तुला राशिफल— आज के दिन दैनिक व्यवसाय में धनलाभ होगा। जीवनसाथी आज आपको पूरा साथ-सहयोग देंगे। सन्तान पक्ष से भी सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक निरोगता रहने से बाकी व रुके हुए कार्य आज आज आप उत्साह से पूर्ण कर पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज आपका दिन शुभ फलदायक व्यतीत होगा। शारीरिक एवं मानसिक शान्ति का आज पूर्ण संतोष मिलेगा। वांछित वस्तु एवं मनोकांक्षा पूर्ण होने से आंतरिक शक्ति में काफी हद तक ऊर्जा का अनुभव होगा। कौटुम्बिक शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु राशिफल— आज के दिन जहां आप अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे वहां कुछ कार्य में अधिक सफलता एवं यश मिलेगा। बुद्धि एवं कल्पनाशक्ति में अधिक विहार करेंगे। चित्त की पूरी शुद्धि होने से निराशा में भी आशा की अपेक्षा रहेगी। पूरा दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल— आज अनिष्ट वातावरण, अशान्त परिस्थिति एवं व्यथितता आपको अधिक सताएंगे। पारिवारिक स्थिति थोड़ी नाज़ुक रहेगी। इष्ट व जरुरी कामकाज को आज टालें। आपको धैर्य के साथ सावधानियां रखनी होगी। आर्थिक आय के सामने व्यय अधिक होगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन व्यापार में तेजी की अपेक्षा की जा सकती है। पराक्रम तथा पुरुषार्थ के जरिए दैनिक व्यापार को आगे भी बढ़ा पाएंगे। स्नेहीजनों-सम्बन्धियों-मित्रों से सहकार बना रहेगा। लगभग सभी प्रकार से अनुकूल वातावरण के साथ दिन गुजरेगा।

मीन राशिफल— आज का दिन आप शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छी तरह संभालें तथा खान-पान में सावधानी रखें। महत्वपूर्ण कार्य आज न करें वही अच्छा है। व्यावसायिक कार्यों में थोड़ी मंदी के माहौल की आशंका रहेगी। अनावश्यक व्यय होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad