नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी फैमिली की शादी में बिजी चल हैं। पूरी जोनास और टर्नर फैमिली इन दिनों पेरिस में जो और सोफी की शादी के लिए पहुंची हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की फोटोज वायरल हुई हैं जिसमें वो सब्यसाची की पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसे फैंस को काफी पसंद कर रहे है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही फैमिली पिछले एक हफ्ते से पेरिस में शादी की तैयारियों में लगी हुई थीं। प्रियंका जोनास फैमिली की बहू बनने के बाद पहली बार परिवार के किसी फंक्शन को अटेंड कर रही हैं। प्रियंका ने इस मौके पर अपने ट्रेडिशन को फॉलो करते हुए साड़ी लुक पहना और इस लुक में प्रियंका सोशल मीडिया पर छा गई है।
जोनास और सोफी इससे पहले एक सादे फंक्शन में शादी रचा चुके हैं लेकिन दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक भव्य पार्टी चाहते थे।

No comments:
Post a Comment