नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताएंगे कि गुटखा और तंबाकू का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना घातक हो सकता है। जानकारी के लिए बतादे, भारत मे 60 फीसदी लोग गुटखा और तंबाकू का सेवन कर रहे है, और इनमें से प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत लोगो को मुँह का कैंसर हो रहा है बाकी लोग भी अन्य घातक बीमारियों से जूझ रहे है।
इसी को मद्देनजर रखते हुए हमने आपके लिए ये आर्टिकल लिखा, जिसमे हम आपको गुटखा और तंबाकू के सेवन से होने वाली मुख्य 3 बीमारियों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं…
कैंसर:
दोस्तों इतना तो सभी जानते ही है कि गुटखा या तम्बाकू के सेवन से मुँह का कैंसर होता है। लेकिन क्या आप जानते है यह हमारे शरीर मे जाकर और भी कई ऑर्गन्स को नुकसान पंहुचाता है, गुटका और तंबाकू के निरंतर सेवन से सबसे ज्यादा नुकसान व्यक्ति के गले को होता है, इसमें व्यक्ति के गले मे अल्सर हो जाता है जिससे व्यक्ति सही ढंग से भोजन भी नही कर पाता, अतः जब व्यक्ति भोजन को ग्रहण करता है तब उसके गले मे भीषण जलन व दर्द का अनुभव होता है, और धीरे-धीरे यह गले के कैंसर का रूप ले लेता है। बतादें गुटखा और तंबाकू के सेवन से व्यक्ति के दांत भी गल जाते है।
पाचन क्रिया में कमी:
अक्सर देखा गया है कि जो लोग गुटखा या तम्बाकू का सेवन करते है उन्हें अधिकांश पाचन संबंधी समस्या रहती ही है, जिससे उन्हें भूख बेहद कम लगती है और हमेशा कब्ज और गैस की शिकायत रहती है। बतादें गुटखा और तंबाकू सीधा व्यक्ति के पाचन तंत्र पर अटैक करती है जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र धीरे-धीरे नष्ट होने लगता है। साथ ही कई बार यह पेट के अल्सर का भी कारण बनता है।
नपुंसकता:
ये सच है कि गुटखा और तंबाकू के सेवन से स्त्री हो या पुरुष दोनों के ही शरीर मे मौजूद ऑक्सीटोसिन हार्मोन जिसे आम भाषा मे लव हार्मोन भी कहते है, उसे क्षतिग्रस्त कर देता है, जिससे व्यक्ति नपुंसकता की कगार पर आ जाता है। अतः इससे व्यक्ति की कार्य क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति को किसी भी काम मे मन नही लगता और व्यक्ति आलसी होता जाता है।

No comments:
Post a Comment