नई दिल्ली। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बारे मे बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और शायद इस सेलिब्रेटी कपल का ब्रेकअप हो गया है। सुष्मिता और रोहमन ने इन बातों का खंडन करते हुए अपनी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें कि रोहमन ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप के बारे कुछ बातें लिखीं जिन्हें पढ़कर ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इसी बीच सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ नई वर्कआउट फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये लड़का लीन है और मैं मीन हूं। इसी के साथ सुष्मिता ने रोहमन को आई लव यू बोलते हुए पोस्ट में टैग भी किया है।
बता दें कि रोहमन ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्ट लिखी थी कि अगर आपको ये लगता है कि किसी के साथ रिलेशनशिप में आकर सिर्फ आप उस रिश्ते में योगदान दे रहे हो तो ऐसा नहीं है।
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते साल से सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं।

No comments:
Post a Comment