भुवी, जडेजा में से Ind vs Ban ICC World Cup 2019 में किसी एक की हो सकती है वापसी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 2 July 2019

भुवी, जडेजा में से Ind vs Ban ICC World Cup 2019 में किसी एक की हो सकती है वापसी

आईसीसी विश्व कप में आज भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है, जहां रविवार (30 जून) को भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी बातें हो रही हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बैटिंग कोच संजय बांगर ने इशारा किया है कि टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

दो स्पेशलिस्ट स्पिनर और दो स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ टीम इंडिया उतर रही है, तो बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोर पड़ जा रही है। ऐसे में रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार दो ऐसे गेंदबाज हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं और टीम में दस्तक दे सकते हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से किसी एक की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिल सकती है, हालांकि भुवनेश्वर कुमार की वापसी फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है। इसके अलावा केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को भी टीम में मौका दिया जा सकता है।

भुवी के चोटिल होने पर टीम में शामिल किए गए मोहम्मद शमी ने पिछले तीन मैचों में कुल 13 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में उनको टीम से ड्रॉप करने के बारे में शायद ही कोई सोचे। भारत सेमीफाइनल में जाने से एक प्वॉइंट की दूरी पर है लेकिन अगर बांग्लादेश के खिलाफ उसे हार मिलती है तो उसका श्रीलंका के खिलाफ मैच करो या मरो जैसा हाल हो जाएगा। बांग्लादेश किसी भी टीम का खेल बिगाड़ सकती है। 2007 विश्व कप में इसी टीम ने भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था। ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा। इस मैच से पहले भारत को एक और झटका भी लगा है। हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर पैर में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। शंकर भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन को भी अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर जाना पड़ा था। बांग्लादेश टीम को यहां तक पहुंचाने में उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन का अहम योगदान रहा है जिन्होंने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश सिर्फ शाकिब के दम पर ही नहीं है। तमीम इकबाल, महमदुल्ला, मुश्फीकुर रहीम, लिटन दास, इन सभी ने भी शाकिब के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को चलाया है।

कुछ ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंग इलेवनः

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad