नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया सिर्फ वक्त गुजारने का जरिया ही नहीं बल्कि कमाई का भी जरिया बन गया है, साथ आवश्यकता की हर जरुरी चीज़ हमें आज सोशल मिडिया पर मिल जाती है। वहीँ एक महिला सोशल मिडिया के जरिये फिटनेस के गुर सिखाती है, जिनका नाम है अनुप्रिया कपूर। लंबे वक्त तक कॉरपोरेट की नौकरी के बाद अनुप्रिया के लिए सोशल मीडिया ही अब ;वर्कप्लेस है। वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और कमाई भी करती हैं। वह एथलीट रह चुकी हैं। अपने वीडियो और पोस्ट के जरिये फॉलोअर्स को फिटनेस के गुर बताती हैं। यही नहीं, वह महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए भी प्रेरित करती हैं।
राशिफल : 22 अगस्त : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें
अनुप्रिया कपूर का ब्लॉग है - मॉम ऑन द रन। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम को वह अपना ;वर्कप्लेस बना चुकी हैं। फिटनेस से जुड़े वीडियो और पोस्ट अपने ब्लॉग पर वह नियमित डालती हैं। इनके फॉलोअर्स तादाद में हैं। इंस्टाग्राम से ही वह इतनी कमाई कर लेती हैं कि फिर से कॉरपोरेट की नौकरी में लौटने का इनका कोई इरादा नहीं है।
एथलीट रह चुकी अनुप्रिया ब्लॉग ;मॉम ऑन द रन में अपने बारे में उन्होंने लिखा है, ;2009 से मैंने दौड़ में हिस्सा लेना शुरू किया, उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत और फिलीपींस में कई हाफ मैराथन, फुल मैराथन, अल्ट्रा रन में शामिल हो चुकी हूं। मेरे लिए दौड़ कई वर्षों से फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। अब मेरी कोशिश है कि लोगों को फिट रहने में मदद करूं।
अल्मोड़ा के जागेश्वर की तरह चौखुटिया में भी शिव मंदिरों की श्रृंखला मिली
अनुप्रिया के अनुसार, ;मेरे परिवार में से कोई दौड़ नहीं था और मेरे साथ भी कोई इतिहास नहीं जुड़ा है। फिर भी मैं सभी तरह के मौसम और सभी जगहों पर समान रूप से दौड़ लगा रही हूं। वही, अनुप्रिया साड़ी पहनने के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। वह बताती हैं, ;मुझे बहुत-सी महिलाएं टैग करते हुए कहती हैं - साड़ी पहनने की प्रेरणा देने के लिए आपका धन्यवाद। उनका कहना है, ;मुझे साड़ी पहनना पसंद है, पर यह तकलीफदेह भी है मुझे इसका बहुत तजुर्बा नहीं है।
sourse google
प्राकृतिक आपदा से निपटने में मदद कर सकता है ट्विटर
कम उम्र में स्तन कैंसर की शिकार हो रहीं चीन की महिलाएं
अर्जुन के पुत्र ने क्यों किया पिता का वध!

No comments:
Post a Comment