जयपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक 3 सितंबर, 2017 को जयपुर स्थित छात्रावास में आयोजित किया जाएगा। छात्रावास में सम्मान समारोह के साथ-साथ सामूहिक गोठ का भी आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सभी प्रकार की शैक्षणिक परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
अत: सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं से विन्रम निवेदन है कि वे इस कार्यक्रम के लिए अपनी योग्यता प्रमाण पत्र छात्रावास पर 28 अगस्त, 2017 तक जमा कराएं।
नोट : इस कार्यक्रम में उन सभी प्रभावाओं को सम्मानित किया जाएगा।
1. जिन्होंने अकादमी शिक्षा जैसे 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नाकोत्तर आदि में 75 प्रतिशत या इससे अधिक प्राप्त किए हो।
2. जिन्होंने 1 सितंबर, 2016 से अब तक तकनीकी, चिकित्सा और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया हो या उत्तीर्ण हुए हो। अथवा अन्य कोई उपलब्धि प्राप्त की हो।
3. पिछले एक वर्ष के दौरान जिनका राजकीय सेवाओं में चयन हुआ हो।
इसके लिए प्रतिभावान छात्र-छात्रा अपनी अंक तालिका की प्रति अथवा राजकीय सेवाओं में चयन या नियुक्ति पत्र की प्रति और दो पासपोर्ट साइज की फोटो जवाहर लाल नेहरु मार्ग, ओ.टी.एस चौराहा, दैनिक भास्कर कार्यालय के पीछे, जयपुर छात्रावास पर जमा करवाने का श्रम करें।
सम्पर्क :-
सतीश जोण
राष्ट्रीय महामंत्री
9414296090
पंकज शर्मा
छात्रावास
7877239334

No comments:
Post a Comment