पुरोहित को जमानत: बीजेपी ने कहा, सोनिया, राहुल को माफी मांगनी चाहिए | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 21 August 2017

पुरोहित को जमानत: बीजेपी ने कहा, सोनिया, राहुल को माफी मांगनी चाहिए

नई दिल्ली। ले. कर्नल एस पुरोहित को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में जमानत मिलने के बीच बीजेपी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आतंकवाद के राजनीतिकरण में शामिल होने का आरोप लगाया तथा कहा कि उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कांग्रेस पर भारतीयों, खासतौर पर हिंदू समुदाय को बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

पुरोहित को सोमवार को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली। पुरोहित को जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने केंद्र में बीजेपी नीत सरकार पर आरएसएस से जुड़े आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिवाद करते हुए राव ने दावा किया कि हिंदू और भगवा आतंकवाद जैसी बात को विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान जांच फिक्स की गई थी।

राव ने कहा कि सोनिया और राहुल को आतंकवाद के राजनीतिकरण में शामिल होने के लिए और भारतीयों, खासकर हिंदू समुदाय को बदनाम करने के प्रयासों के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना की उत्कृष्ठ छवि को प्रभावित करने के लिए भी साजिश रची गई।भाषा

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad