River घाघरा अब सरयू के नाम से जानी जायेगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 22 September 2017

River घाघरा अब सरयू के नाम से जानी जायेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या से होकर बहने वाली घाघरा River का नाम सरयू करने का निर्णय लिया है।
राज्य के सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने आज यहां बताया कि अयोध्या में घाघरा का नाम सरयू ही है,लेकिन अयोध्या और फैजाबाद के बाहर इसे घाघरा नाम से ही जाना जाता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार में आते ही घाघरा का नाम सरयू करने की घोषणा की थी।

प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा  कि अब घाघरा नदी को नए नाम से जाना जाया जाएगा। घाघरा नदी को अब सरयू नदी के नाम से जाना जाएगा। सरयू नदी का पौराणिक इतिहास रहा है। यह एक पवित्र नदी है, इसी नदी के किनारे अयोध्या जैसे ऐतिहासिक शहर बसे हुए है जो हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक है।”

उन्होंने कहा है कि, घाघरा नदी आयोध्या में पहुंच कर सरयू में विलय हो जाती है। घाघरा नदी का नाम सरयू नदी करने का प्रस्ताव शीघ्र ही बनाया जाएगा तथा इसके संबंध उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश सरकार निर्णय लेगी।

घाघरा (गोगरा या करनाली) उत्तरी भारत में बहने वाली एक नदी है। यह गंगा नदी की प्रमुख सहायक River है।

यह दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों (हिमालय) से निकलती है जहाँ इसका नाम कर्णाली है। इसके बाद यह नेपाल से होकर बहती हुई भारत के उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती है। इसे ‘सरयू नदी’, सरजू, शारदा आदि के नाम से भी जाना जाता है। यह river बहराइच, सीतापुर, गोंडा, फैजाबाद, अयोध्या आदि शहरों के क्षेत्रों से होकर गुजरती है। -एजेंसी

The post River घाघरा अब सरयू के नाम से जानी जायेगी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad