
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवसारी में नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जनसभा की। मोदी ने कांग्रेस की नीतियों की जमकर आलोचना की। लोगों से अपील की कि वे चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर दें। खास बात ये कि मोदी शाम साढ़े 5 बजे नवसारी पहुंचे थे। 6 बजे सभास्थल के पास की मस्जिद से अजान की आवाज सुनाई दी, तो पीएम ने अपना भाषण रोक दिया। करीब 15 मिनट तक वे चुपचाप खड़े रहे। अजान खत्म होने के बाद ही मोदी ने दोबारा भाषण शुरू किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment