2 Line Shayari Collection #169 | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 28 November 2017

2 Line Shayari Collection #169

बस चाहत है इतनी सी मेरी,
मेरी धड़कन तेरे दिल से जुड़ी रहे।


दूरियों से ही एहसास होता है,
कि नज़दीकियाँ कितनी ख़ास होती है।
तुम सामने आये तो अजब तमाशा हुँआ,
हर शिकायत ने जैसे खुदखुशी कर ली।
जानता हूँ मैं, अभी भी चाहती है मुझे,
ज़िद्दी है वो थोड़ी सी, मगर बेवफ़ा नहीँ।
बस ये ही बात मुझे उसकी अच्छी लगती है,
उदास करके कहते है, नाराज तो नही हो ना।
रिश्ता उन से इस कदर मेरा बढ़ने लगा,
वो मुझे पढ़ने लगे, हम उन्हें लिखने लगे।
पुराने आशिक वफा तलाश करते थै,
आजकल के आशिक जगह तलाश करते है।
इतनी ठोकरे देने के लिए शुक्रिया ए-ज़िन्दगी,
चलने का न सही, सम्भलने का हुनर तो आ गया।
फितरत किसी की ना आजमाया कर ऐ जिंदगी,
हर शख्स अपनी हद में बेहद लाजवाब होता है।
खामोश बैठें तो लोग कहते हैं उदासी अच्छी नहीं,
ज़रा सा हँस लें तो मुस्कुराने की वजह पूछ लेते हैं।

The post 2 Line Shayari Collection #169 appeared first on Shayari, Hindi Shayari.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad