मोदी जी गुजरात में 50 लाख घर बनाने का वादा क्या 45 साल में पूरा होगा: राहुल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 November 2017

मोदी जी गुजरात में 50 लाख घर बनाने का वादा क्या 45 साल में पूरा होगा: राहुल

कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर गुजरात के हालात पर चिंता जाहिर की। इसमें लिखा कि गुजरात की जनता आपसे 22 सालों का हिसाब मांगती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, ''आपने 2012 में वादा किया था कि 50 लाख नए घर देंगे। लेकिन 5 साल में सिर्फ 4.72 लाख घर बनाए। मोदी जी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?'' बुधवार को राहुल प्रचार के लिए 7वीं बार गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि गुजरात असेंबली इलेक्शन के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 18 तारीख को आएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad