मुशर्रफ फिर बोला: मैं लश्‍कर और उसकी कश्‍मीरी गतिविधियों का सबसे बड़ा समर्थक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 November 2017

मुशर्रफ फिर बोला: मैं लश्‍कर और उसकी कश्‍मीरी गतिविधियों का सबसे बड़ा समर्थक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक बार फिर बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया है। पूर्व तानाशाह ने कहा है कि वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सबसे बड़े समर्थक हैं और यह भी जानते हैं कि यह संगठन भी उनको बहुत पसंद करता है।
परवेज मुशर्रफ ने ARY टीवी नाम के पाकिस्तानी चैनल से हाफिज सईद के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं लश्कर-ए-तैयबा का सबसे बड़ा समर्थक हूं और जमात-उद-दावा भी मुझे पसंद करता है।’
इतना ही नहीं, परवेज मुशर्फ ने यह भी माना कि वे मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद से मिल चुके हैं।
जब मुशर्रफ से यह पूछा गया कि क्या वे लश्कर के संस्थापक और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भी प्रशंसक हैं तो मुशर्रफ ने हामी भरी और कहा कि सईद कश्मीर में हो रही गतिविधियों में शामिल है और वह इसका समर्थन करते हैं।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी हाफिज सईद को बीते हफ्ते ही सबूतों की कमी की वजह से लाहौर कोर्ट ने रिहा कर दिया था।
मुशर्रफ यहीं चुप नहीं हुए। उनके बयान ने यह साफ कर दिया कि किस तरह कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लश्कर की मदद लेता आया है। उन्होंने कहा, ‘मैं कश्मीर में ऐक्शन और भारतीय सेना को कश्मीर में दबाने के समर्थन में शुरू से था और लश्कर-ए-तैयबा सबसे बड़ी फोर्स है। भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर उसे आतंकी संगठन घोषित कर दिया। हां, लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर में है और यह हमारे और कश्मीर का मामला है।’
-एजेंसी

The post मुशर्रफ फिर बोला: मैं लश्‍कर और उसकी कश्‍मीरी गतिविधियों का सबसे बड़ा समर्थक appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad