यूएस कमांडर जॉन निकोलसन ने कहा, पाकिस्‍तान में आराम से पल रहा है तालिबान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 November 2017

यूएस कमांडर जॉन निकोलसन ने कहा, पाकिस्‍तान में आराम से पल रहा है तालिबान

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया पर अपनी नई नीति की घोषणा किए लगभग 100 दिन हो चुके हैं। इस दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान से तालिबान के खिलाफ और कड़े ऐक्शन लेने को कहा था लेकिन अभी तक पाकिस्तान में कोई बदलाव नहीं आया है। अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षाबल और यूएस के कमांडर ने बताया है कि अभी तक पाकिस्तान ने तालिबान नेटवर्क पर कोई कार्यवाही नहीं की है और यह संगठन पाकिस्तान में आराम से पल रहा है।
‘सीएनएन’ के मुताबिक मंगलवार को जनरल जॉन निकोलसन ने पेंटागन को वीडियो लिंक के जरिए यह जानकारी दी है। निकोलसन ने कहा, ‘हम उन बदलावों को देखने की उम्मीद करते हैं। हम उन अफगान-पाक बॉर्डर पार करने वाले आतंकवादियों के खात्मे के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं।’
निकोलसन ने बताया कि पाकिस्तानियों ने हिंसक चरमपंथियों के खिलाफ सैन्य कार्यवाही की है लेकिन इस्लामाबाद को अफगान तालिबान के खिलाफ भी ऐक्शन लेने की जरूरत है, जिसने साल 2001 से पाकिस्तान में शरण ले ली थी। निकोलसन इस दौरान ट्रंप के भाषण का हवाला दे रहे थे।
21 अगस्त को अपने भाषण में ट्रंप ने कहा था, ‘हम पाकिस्तान को अरबों अरब डॉलर की सहायता दे रहे हैं और पाकिस्तान उन्हीं आतंकियों को शरण दे रहा है जिनके खिलाफ हम लड़ रहे हैं लेकिन इसे बदलना होगा और यह निश्चित ही बदलेगा।’
व्‍हाइट हाउस ने हाल ही में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा किए जाने पर भी पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। हाफिज को प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंधों की वजह से नजरबंद किया गया था। निकोलसन ने कहा, ‘भले ही तालिबान के कमांडर्स अफगानिस्तान में हैं लेकिन उसका वरिष्ठ नेतृत्व पाकिस्तान में रह रहा है।’ निकोलसन ने बताया कि तालिबान का शीर्ष नेतृत्व भरपूर अवैध धन के साथ आराम से पाकिस्तान में जी रहा है, जबकि उसके लड़ाके अफगानिस्तान में मारे जा रहे हैं। निकोलसन ने ट्रंप की नई नीति को ‘गेम चेंजर’ भी बताया।
-एजेंसी

The post यूएस कमांडर जॉन निकोलसन ने कहा, पाकिस्‍तान में आराम से पल रहा है तालिबान appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad