
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के तीसरे फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कुल 26 जिलों के 233 नगरीय निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनमें 76 नगर पालिका परिषद और 152 नगर पंचायतें हैं। इनके अलावा 5 नगर निगमों- मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, फीरोजाबाद और झांसी के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। इन पर बीजेपी का कब्जा है। राज्य में बीजेपी की सरकार है, इसलिए इस बार उसकी साख दांव पर है। यही वजह है सीएम योगी से लेकर अन्य मंत्रियों ने कई रैलियां की हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment