इस्लामाबाद। कुलभूषण जाधव से 25 दिसंबर को मां और पत्नी की मुलाकात होगी। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण से मिलने के लिए पाकिस्तान सरकार उनकी मां और पत्नी को वीजा देगी. मां और पत्नी कुलभूषण से 25 दिसंबर को मुलाकात कर पाएंगे.
कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव 25 दिसंबर को अपनी पत्नी और मां से मिलेंगे। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक उसके विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान की इजाजत के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जाधव की मां और पत्नी को इसकी जानकारी दी है।
पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, मोहम्मद फैजल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बताया कि इस मुलाकात के दौराना भारतीय दूतावास के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘ पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि वह कुलभूषण की मां और पत्नी को वीजा देंगे। मैंने कुलभूषण की मां अवंतिका जाधव से बात की है और उन्हें इस बात की सूचना दी है। ‘
Pakistan has agreed to facilitate the visit of mother and wife of Kulbhushan Jadhav and assured us of their safety, security and freedom of movement in Pakistan. /5
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 8, 2017
बता दें कि पिछले दिनों विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा था कि कुलभूषण जाधव की पत्नी के पाकिस्तान जाने की स्थिति में उनकी सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई गारंटी नहीं दी गई है.
कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने उनकी पत्नी और मां की सुरक्षा की मांग की है. भारत ने पाकिस्तान से जासूसी के आरोप में जेल में बंद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां को वहां जाने की अनुमति देने की स्थिति में उनकी सुरक्षा की ‘संपूर्ण गारंटी’ देने की मांग की है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से यह कहा गया है कि वह कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के पाकिस्तान प्रवास के दौरान उनके साथ पूछताछ या उन्हें परेशान न करे.
-एजेंसी
The post कुलभूषण जाधव से 25 दिसंबर को मां और पत्नी की होगी मुलाकात appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment