
इस साल जम्मू-कश्मीर में 337 आतंकी घटनाएं सामने आईं। यहां सिक्युरिटी फोर्सेस से साथ एनकाउंटर में 203 आतंकी मारे गए। आतंक के खिलाफ लड़ाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के 75 जवान शहीद हुए। दूसरी ओर, नॉर्थ-ईस्ट में सिक्युरिटी फोर्सेस ने 51 माओवादियों को ढेर किया। यहां 12 जवान शहीद हुए। यह जानकारी मंगलवार को मोदी सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में दी। बता दें कि भारतीय सेना ने घाटी से आतंकियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट चलाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment