
शिमला/नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने प्रेम कुमार धूमल को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया था। पार्टी ने तो शानदार जीत हासिल की लेकिन खुद धूमल चुनाव हार गए। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दो बार इस पहाड़ी राज्य के सीएम रहे धूमल का न्यूमिरोलॉजी (अंक विद्या) में गहरा यकीन है। 9 नंबर को वो अपना फेवरेट और लकी नंबर मानते हैं। लेकिन, इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनाव में धूमल के लिए यही 9 नंबर अनलकी साबित हुआ। बता दें कि सोमवार को आए नतीजो में बीजेपी ने हिमाचल में 68 में से 44 सीटें जीती हैं। हालांकि, धूमल मात खा गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment