
जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद एलान कर चुका है कि उसकी पार्टी पाकिस्तान में 2018 में होने वाले आम चुनाव में हिस्सा लेगी। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक, इस खबर ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि टेरर एक्टिविटीज में शामिल होने की वजह से अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। यूनाइटेड नेशंस और अमेरिका दोनों ने उसे आतंकी घोषित किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment