
राजधानी में ट्रायल रन के दौरान दिल्ली मेट्रो हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवरलेस मेट्रो का इंजन कालिंदी कुंज डिपो में दीवार तोड़ते हुए निकल गया। हादसे में अभी तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घटना की जांच के ऑर्डर दिए हैं। नोएडा से साउथ दिल्ली के बीच मेट्रो की नई मेजेंटा लाइन तैयार की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को नरेंद्र मोदी इसका इनॉगरेशन करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment