नई दिल्ली। टू-जी घोटाले पर कोर्ट के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। इस केस का श्रेय सुब्रमण्यन स्वामी को जाता है जिनकी जनहित याचिका पर ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। फैसले के बाद स्वामी ने कहा कि वह फैसले से निराश नहीं हैं और सरकार को इस मामले में ऊपर की अदालत में अपील करना चाहिए।
इतना ही नहीं, स्वामी ने जयललिता के केस का उदाहरण देते हुए अपनी जीत का भरोसा भी जताया। उन्होंने कहा, ‘फैसले के खिलाफ सरकार को उच्च न्यायालय में अपील करनी चाहिए। मैं बता दूं कि जयललिता के केस में भी हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उस वक्त भी हाई कोर्ट के फैसले के बाद जश्न मनाया था।’
स्वामी ने यह भी कहा कि अभी उन्होंने पूरा फैसला नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे मीडिया के माध्यम से ही फैसले के बारे में पता चला है। मैं पूरी कॉपी पढ़ने का इंतजार कर रहा हूं ताकि उसके बाद आगे की रणनीति तय कर सकूं।’ बता दें कि स्वामी टू-जी केस से पहले भी कई चर्चित पीआईएल डाल चुके हैं। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के आय से अधिक संपत्ति पर भी उन्होंने याचिका दायर की थी।
बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच फैसले के बाद घमासान जारी है। एक तरफ कांग्रेस जहां बीजेपी और पीएम मोदी के साथ तत्कालीन कैग विनोद राय पर निशाना साध रही है तो बीजेपी की तरफ से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रतिक्रिया दी है।
-एजेंसी
The post टू-जी घोटाले के याचिकाकर्ता स्वामी ने कहा, उच्च न्यायालय में पलट जाएगा फैसला appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment