पॉर्न वीडियो ने छीनी ब्रितानी उप प्रधानमंत्री की कुर्सी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 21 December 2017

पॉर्न वीडियो ने छीनी ब्रितानी उप प्रधानमंत्री की कुर्सी

ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे के सबसे क़रीबी मंत्रियों में से एक डेमियन ग्रीन को पद से हटा दिया गया है.
एक जांच में पता चला है कि उन्होंने मंत्रालय के नियमों का उल्लंघन किया है.
जांच में पता चला है कि डेमियन ग्रीन ने साल 2008 में अपने दफ़्तर के कंप्यूटर में मिले पॉर्न वीडियो के बारे में ग़लत और भ्रामक बयान दिए थे.
उन्होंने लेखिका केट माल्टबी को साल 2015 में अहसज महसूस करवाने के लिए भी माफ़ी मांग ली है.
बीबीसी की राजनीतिक संपादक लॉरा क्वेंसबर्ग का कहना है कि प्रधानमंत्री मे के पास ग्रीन को पद से हटाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था.
61 वर्षीय ग्रीन उप प्रधानंत्री की भूमिका में थे. वो दो महीनों के अंतराल में पद छोड़ने वाले तीसरे ब्रितानी मंत्री बन गए है.
इससे पहले माइकल फैलॉन और प्रीति पटेल को नवंबर में पद छोड़ना पड़ा था.
बीबीसी की राजनीतिक संपादक के मुताबिक ग्रीन के मंत्रीमंडल से जाने के बाद प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे अब और अकेली पड़ गई हैं.
अकेली पड़ीं टेरिज़ा?
अपने लिखित बयान में ग्रीन के पद से हटने पर गहरा अफ़सोस जताते हुए टेरीज़ा मे ने कहा है कि मंत्री से जो उम्मीद की जाती है ग्रीन के कृत्य उस पर खरे नहीं उतर पाए.
एक महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के मामले में भी उन पर जांच चल रही थी.
हालांकि उन्होंने ख़ुद पर लगे आरोपों को खारिज किया था.
साल 2008 में उनके दफ़्तर के कंप्यूटर से पॉर्न वीडियो मिले थे. हालांकि उन्होंने वीडियो डाउनलोड करने या देखने से इंकार किया था.
कैबिनेट ऑफ़िस की एक अधिकारिक जांच में कहा गया है कि ग्रीन ने अपने कंप्यूटर से पॉर्न वीडियो मिलने के बारे में जो दो बयान दिए थे वो भ्रामक और ग़लत थे और मिनीस्ट्रियल कोड का उल्लंघन थे.
-BBC

The post पॉर्न वीडियो ने छीनी ब्रितानी उप प्रधानमंत्री की कुर्सी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad