नई दिल्ली।Broadband इंटरनेट स्पीड का परीक्षण करने वाली फर्म ओकला के वैश्विक स्पीड जांच सूचकांक में यह बात सामने आई है
ब्रॉडबैंड इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में सुधार के मामले में इस साल भारत अव्वल रहा और सर्वाधिक आबादी वाले देशों में मोबाइल डेटा स्पीड में सुधार में भारत दूसरे स्थान पर रहा. इंटरनेट स्पीड का परीक्षण करने वाली फर्म ओकला के वैश्विक स्पीड जांच सूचकांक में यह बात सामने आई है.
ओकला के वैश्विक स्पीड जांच सूचकांक के अनुसार, ‘भारत में इस दौरान ब्रॉडबैंड स्पीड में 76.9 प्रतिशत सुधार हुआ है. इस मामले में चीन दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा है.
मोबाइल डेटा डाउनलोड स्पीड में भी देश में 42.4 प्रतिशत का सुधार हुआ. अधिक आबादी वाले देशों में मोबाइल डेटा डाउनलोड स्पीड में सुधार के आधार पर 56 प्रतिशत के साथ पाकिस्तान अव्वल रहा.’
इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘वैश्विक स्तर पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड में 30 प्रतिशत का, मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में 30.1 प्रतिशत का और मोबाइल इंटरनेट अपलोड स्पीड में 38.9 प्रतिशत का सुधार हुआ है.’
कंपनी के को-फाउंडर और जनरल मैनेजर डाग सटल्स ने कहा, ‘भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड में पिछले कुछ सालों में काफी सुधार हुआ है.
हालांकि Broadband इंटरनेट स्पीड में सुधार के बावजूद भारत को दुनिया के कुछ उन देशों की श्रेणी में आने में अभी काफी वक्त लगेगा जहां इंटरनेट स्पीड काफी अधिक है.’
-एजेंसी
The post Broadband इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में हुआ सुधार, भारत का स्थान सबसे ऊपर appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment