संस्कृति विश्वविद्यालय में Halloween थीम पर हुआ फूड फेस्टिवल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

संस्कृति विश्वविद्यालय में Halloween थीम पर हुआ फूड फेस्टिवल

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ टूरिज्म एण्ड हास्पिटलिटी द्वारा Halloween थीम पर आयोजित फूड फेस्टिवल में छात्र-छात्राओं ने लजीज व्यंजन बनाकर अतिथियों को अपनी पाकशाला से मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की संयुक्त निदेशक डा. शशी राना, टी.आई.एफ.ए.सी. की प्रिंसिपल ट्रेनिंग क्वार्डिनेटर दीप्ति, कुलपति डा. देवेन्द्र पाठक, एसोसिएट डीन एकेडमिक डा. संजीव कुमार सिंह ने न केवल स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया बल्कि छात्र-छात्राओं के पाक-कौशल की मुक्तकंठ से सराहना भी की।

संस्कृति विश्वविद्यालय के स्कूल आफ टूरिज्म एण्ड हास्पिटलिटी के प्रमुख आलोक प्रसाद और प्राध्यापक विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में Halloween थीम पर आयोजित फूड फस्टिवल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए। इनमें तरह-तरह का मीठा पकवान, दालें और दालों से संबंधित मीठे और नमकीन व्यंजन अतिथियों को खूब भाए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की संयुक्त निदेशक डा. शशी राना ने कहा कि हमें अपने हर दिन के आहार में हरी सब्जियों के साथ-साथ एक वक्त दाल को भी जरूर शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह का थीम बहुत कम देखने को मिलता है, इससे विद्यार्थियों में कुछ नया करने की क्षमता का विकास होता है। इस तरह की थीम का भी कापीराइट लिया जा सकता है।

इस अवसर पर टी.आई.एफ.ए.सी. की प्रिंसिपल ट्रेनिंग क्वार्डिनेटर दीप्ति व संदीप अग्रवाल आई.पी. एटार्नी एण्ड डायरेक्टर गुड़गांव ने भी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गये व्यंजनों की जमकर तारीफ की।

संस्कृति विश्वविद्यालय के उप-कुलाधिपति राजेश गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि Halloween थीम का मतलब एक अवकाश है जोकि चाल या उपचार, भूत पर्यटन, पोशाक पार्टी, प्रेतवधित घरों जैसी गतिविधियों पर आधारित है।

यह पश्चिमी देशों में मनाया जाने वाला एक त्योहार भी है, वैसे अब यह त्योहार भारत के कई भागों में भी मनाया जाने लगा है। पहले यह त्योहार उपवास का त्योहार होता था इस दिन सभी उपवास रखते थे। इस त्योहार का प्रतीक कद्दू है। सच कहें तो Halloween थीम समूची दुनिया के लिए स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश भी है।

The post संस्कृति विश्वविद्यालय में Halloween थीम पर हुआ फूड फेस्टिवल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad