NSG की royalenfield की होगी ऑनलाइन बिक्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

NSG की royalenfield की होगी ऑनलाइन बिक्री

नई दिल्ली। आप royalenfield जैसी दमदार बाइक में भी कुछ खास और एडवेंचरस ढूंढ रहे हैं तो इंतजार खत्म हो गया है।

आपके पास राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की चलाई हुई रॉयल एनफील्ड की लिमिटेड एडिशन स्टील्थ ब्लैक क्लासिक 500 मॉडल खरीदने का मौका है। कंपनी ने इसे ऑनलाइन बिक्री की पेशकश है। इसकी बुकिंग सिर्फ 15,000 रुपये में करा सकते हैं।

सिर्फ 15 बाइक बिक्री के लिए
NSG की चलाई हुई लिमिटेड एडिशन के इस मॉडल में सिर्फ 15 बाइक हैं। NSG ने इस साल सितंबर में 8000 किलोमीटर की ‘फाइट अगेंस्ट टेरर’ अभियान में इन्हें चलाया था। इस अभियान का मकसद लोगों को आंतकवाद के खिलाफ जागरुक करना था।

ऐसे होगी बुकिंग
आपको कंपनी की वेबसाइट www.royalenfield.com/bravehearts पर रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके बाद आपको एक यूनिक कोड मिलेगा जिसकी जानकारी खरीदते वक्त मांगी जाएगी। बिक्री के दिन वेबसाइट पर लॉगइन करके 15,000 रुपये बुकिंग राशि चुकानी होगी और अपनी पसंद की बाइक चुननी होगी।

कितना है दाम
NSG की चलाई हुई लिमिटेड एडिशन के इस मॉडल की कीमत 1.90 लाख रुपये है। लेकिन बाइक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खरीदारों को दी जाएगी। यानी फैसला करने में आपने देर कर दी तो यह इस royalenfield बाइक की सवारी करने का मौका हाथ से चूक जाएगा।

-एजेंसी

The post NSG की royalenfield की होगी ऑनलाइन बिक्री appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad