
पाकिस्तान के हंगु जिले में सिखों के जबरन धर्म परिवर्तन पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चिंता जताई है। मंगलवार को उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया। स्वराज ने ट्वीट में लिखा कि वो जल्द से जल्द इस मामले को पाकिस्तान सरकार के सामने उठाएंगी। बता दें कि, 16 दिसंबर को ट्रिब्यून अखबार ने पाकिस्तान के हंगु में सिखों के जबरदस्ती कराए जा रहे धर्म परिवर्तन का मामला रिपोर्ट किया था। इसके बाद मंगलवार को ही पंजाब के चीफ मिनिस्टर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से इस मामले को उठाने की मांग की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment