संस्कृति विश्वविद्यालय के Prof. Arvind Rajpurohit वैज्ञानिक सलाहकार समिति में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित
मथुरा। जनपद मथुरा के ख्यातिनाम शिक्षण संस्थान संस्कृति विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) कृषि संकाय प्रो. (डा.) Prof. Arvind Rajpurohit को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश की कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि संस्कृति विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) कृषि संकाय प्रो. अरविन्द राजपुरोहित कृषि शिक्षा के क्षेत्र में कई शोध लिख चुके हैं। प्रो. राजपुरोहित अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कृषि संगोष्ठियों में भी शिरकत कर किसान भाइयों को कृषि के तकनीकी पहलुओं से रू-ब-रू करा चुके हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मथुरा के कुलपति प्रो. (डा.) के.एम.एल. पाठक का कहना है कि प्रो. राजपुरोहित को कृषि विज्ञान केन्द्र मथुरा, उत्तर प्रदेश की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में विशेषज्ञ सदस्य नामित करने से समय-समय पर विश्वविद्यालय में होने वाली कृषि संगोष्ठियों और कार्यशालाओं में उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।
संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, उपकुलाधिपति राजेश गुप्ता, कुलपति डा. देवेन्द्र कुमार पाठक, कार्यकारी निदेशक पी.सी. छाबड़ा आदि ने Prof. Arvind Rajpurohit को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, मथुरा, उत्तर प्रदेश की कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
The post Prof. Arvind Rajpurohit कृषि वैज्ञानिक सलाहकार समिति में appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment