हरदोई।सण्डीला 13 जनवरी ज़िले में बीती रात कोहरे और रफ्तार का क़हर देखने को मिला। ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत और एक शख़्स घायल हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सण्डीला कोतवाली इलाक़े की कताइमिल चौकी के पास ट्रैक्टर ट्राली ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैकर का इंजन निकल कर सड़क पर आगया। ट्रैक्टर पर सवार मलिहाबाद निवासी दिलीप(33) और रामपुरआंसू निवासी कमलेश (40) की मौके पर ही मौत हो गयी। सण्डीला के बेलाई निवासी गया प्रसाद और मलिहाबाद निवासी पुतान घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। अस्पताल लेजाते वख़्त गया प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। वहीं पुतान को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। हादसा उस वख़्त हुआ जब सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र की शकूर प्लाईवुड फैक्ट्री में लकड़ी उतारकर ट्रैक्टर आंसूसरांय जा रहा था कि लखनऊ से आरहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने तीनों शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं दोनों वाहनों को क़ब्ज़े में ले लिया है।


No comments:
Post a Comment